यदि आयुष्मान कार्ड में नाम /D.O.B गलत है तो कैसे सुधार करें? ( Correction Guide 2025)

ARTICLE 3: 

     आयुष्मान कार्ड में नाम गलत /  D.O.B. है तो कैसे सुधार करें?     (Correction Guide 2025)

अगर इलाज के समय आपका आयुष्मान कार्ड नाम या DOB गलत होने की वजह से रिजेक्ट हो गया है, तो यह गाइड पूरा पढ़ना ज़रूरी है !
🆘 Quick Help:
• इलाज से पहले नाम / DOB गलती ठीक कराना ज़रूरी है
• CSC या आयुष्मान मित्र से ही सुरक्षित सुधार होता है
• बिना सुधार कार्ड पर इलाज रिजेक्ट हो सकता है

📌 इस लेख को अंत तक पढ़ने पर आपको पता चल जाएगा कि
नाम/DOB सुधार कहाँ, कैसे और कितने समय में होता है — बिना किसी एजेंट के।

प्रमुख समस्या का समाधान:

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत बना आयुष्मान कार्ड इलाज के समय बहुत ज़रूरी होता है। कई बार कार्ड में नाम की स्पेलिंग, उम्र, जेंडर या परिवार के सदस्य का नाम गलत दर्ज हो जाता है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आपको आयुष्मान कार्ड में नाम सुधारने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बता रहे हैं।

                आयुष्मान कार्ड में नाम गलत क्यों हो जाता है ? 

 यह समस्या बहुत आम है और ज़्यादातर मामलों में CSC या eKYC स्तर पर आसानी से ठीक हो जाती है।

जाने आम कारण:

 आधार कार्ड से डेटा बेमेल |

 सीएससी ऑपरेटर द्वारा टाइपिंग त्रुटि |

  परिवार के सदस्य का नाम गलत जुड़ जाना |

  पुराना रिकॉर्ड (मोबाइल नंबर/ ईकेवाईसी/ पुराना पता) अपडेट न होना |

  e KYC अधूरी या गलत होना |

   महिला बेनिफिशियरी का विवाह हो जाने पर एड्रेस बदल जाने के कारण डेटा मिसमैच |



आयुष्मान कार्ड में नाम सुधार कैसे करें ? (Step by Step)

🔽 सीधे नीचे दिए विकल्प पर जाएँ:

• CSC से नाम सुधार

• अस्पताल / आयुष्मान मित्र से सुधार

• जरूरी दस्तावेज़

• नया कार्ड डाउनलोड

• eKYC फेल समाधान

आप  जानकारी में  कुछ  सामान्य सुधार करवा सकते हैं :

 नाम (नाम सुधार), उम्र / जन्म तिथि , जेंडर परिवार के सदस्य का नाम   फिजिकल वेरिफिकेशन से  सरकारी मेडिकल ऑफिसर ( सीएचसी/पीएचसी ), मेडिकल कॉलेज आयुष्मान अधिकारी या जिला आयुष्मान अधिकारी या सीएमओ   द्वारा , फोटो (कुछ मामलों में)  दोबारा केवाईसी करवा कर ,आयुष्मान के पोर्टल में ऑप्शन होता है |

अगर आप पूरी प्रक्रिया 1 मिनट में समझना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया flowchart ज़रूर देखें।


🔹 तरीका 1: सीएससी सेंटर के माध्यम से (सबसे आसान)

आप चेक कर सकते हैं:

  • PM-JAY Beneficiary Portal

  • लॉगिन → केवाईसी  / विवरण संपादित करें (अगर विकल्प दिखे) .

     a) नज़दीकी जन सेवा केंद्र जाएँ |

      b) आयुष्मान कार्ड में गलती बताएं |

      c) सही दस्तावेज़ जमा करें |

      d) ऑपरेटर द्वारा सुधार का अनुरोध |

      e) 7-15  दिनों में अपडेट हो जाता है |

   🔹 तरीका 2: आयुष्मान मित्र / अस्पताल से

  किसी सरकारी या सूचीबद्ध अस्पताल में आयुष्मान मित्र से संपर्क करें |  आवश्यक दस्तावेज़ दिखाकर सुधार करवाएँ |  नाम सुधार के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ ,आधार कार्ड (सबसे ज़रूरी),  राशन कार्ड अब नहीं चलता ,फैमिली आईडी चाहिए |   आधार से लिंक मोबाइल नंबर,   पुराना आयुष्मान कार्ड है) |  एफिडेविट (कुछ मामलों में) |

क्यू र  कोड  और कार्ड सुरक्षा क्यों ज़रूरी है ?

  • क्यू र  कोड  से इलाज की पूरी हिस्ट्री दिखती है |

  • कार्ड को लैमिनेट कर सकते हैं |

  • क्यू र  कोड  ब्लर  न हो, इसका ध्यान रखें |

  • पीडीऍफ़ कॉपी मोबाइल / ई-मेल में सुरक्षित रखें  |

 नाम सुधार के बाद नया आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें  ? 
 
जब वेरिफिकेशन  पूरा हो जाए , कार्ड अप्रूवल  प्रोसेस  कम्पलीट  हो जाए :

*आधिकारिक पोर्टल से 


* या  आयुष्मान सेंटर से

नया अपडेटेड आयुष्मान कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

                    FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

नीचे FAQs को दो भागों में बाँटा गया है —पहले ज़रूरी सवाल, फिर विस्तृत समाधान।

Q1. क्या आयुष्मान कार्ड में नाम ऑनलाइन सुधर सकता है?

👉 सीधे ऑनलाइन नहीं, लेकिन सीएससी  या आयुष्मान मित्र के माध्यम से किया जाता है। 

Q2. नाम सुधारने में कितना समय लगता है ?

👉 आमतौर पर 7 से 10-15  कार्य दिवस केवल वेरिफिकेशन प्रोसेस द्वारा और HQ द्वारा अप्रूवल मिलने पर।

Q3. क्या नाम सुधारने के लिए शुल्क लगता है?

👉 कई CSC पर मामूली शुल्क लिया जा सकता है।

Q4. आयुष्मान कार्ड अपडेट क्यों जरूरी होता है?

नाम, DOB, मोबाइल नंबर, परिवार सदस्य या आधार से जुड़ी गलती ठीक करने के लिए अपडेट जरूरी होता है।  इलाज के समय काम आ सकेऔर परेशानियों का सामना न करना पड़े |

Q5. आयुष्मान कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी अपडेट की जा सकती है ? 

नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, फोटो, पता और परिवार सदस्य। 

Q6. आयुष्मान कार्ड अपडेट ऑनलाइन हो सकता है ? 

यदि आपको पोर्टल की नॉलेज है आप एजुकेटेड हैं तो BIS  पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपनी डिटेल्स भर के REDO केवाईसी द्वारा सिर्फ फोटो अपडेट कर सकते हैं | कुछ जानकारी ऑनलाइन अपडेट हो सकती है, बाकी के लिए CSC / सूचीबद्ध अस्पताल के आयुष्मान मित्र सेंटर जाना पड़ता है।

Q7.क्या आयुष्मान कार्ड  बनवाने की सुविधा सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध है ?

हां, सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान मित्र द्वारा आयुष्मान इंचार्ज द्वारा लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाते हैं | यह सुविधा निशुल्क है आप अपने डॉक्यूमेंट जैसे कि आधार कार्ड और फैमिली आईडी लेकर जाएं। 

Q 8. क्या  कार्ड बनवाने के लिए बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट आवश्यक है

हां , यह अति आवश्यक है ताकि दूसरा व्यक्ति आपके कार्ड पर इलाज नहीं ले सके। 

Q 9.क्या आयुष्मान कार्ड के लिएआधार कार्ड को मोबाइल नंबर से अपडेट करवाना जरूरी है ?

हां ,. यह  व्यक्ति की वेरिफिकेशन के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

Q 10.क्या आयुष्मान कार्ड सुरक्षित कार्ड है ?

हां , यह बहुत ही ज्यादा सुरक्षित कार्ड है यह सिक्योरिटी प्रूफ हैआपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाता है बिना ओटीपी इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता। 

👇 नीचे दिए गए सवाल उन लोगों के लिए हैं,  जिनका कार्ड बार-बार रिजेक्ट हो रहा है या अपडेट अटक गया है।

Q11. क्यूआर कोड का क्या महत्व है ?

इसका बहुत अधिक महत्व हैजब आप कर कोड से स्कैन करते हैंतो आयुष्मान कार्ड पर लिए हुए पिछले सारे इलाज और आपकी हिस्ट्री दिखा देता हैयदि आप कभी गंभीर रूप से घायल होते हैंतो इस कार्ड को देखकर डॉक्टर सारी जानकारीनिकाल लेता है कि आप किस तरीके के पेशेंट हैं और आपको क्या ट्रीटमेंट देना है इस नजरिए से यह एक अत्यंतसूचनात्मक कार्ड भी है

Q12. क्या आयुष्मान कार्ड सभी महत्वपूर्ण गंभीर बीमारियों को कवर करता है ?

हां, आयुष्मान कार्ड के तहत लगभग 1500 से भी ऊपर मेडिकल पैकेज जाते हैं जिनके तहत निशुल्क कार्ड पर इलाज लिया जा सकता है

Q 13. यह सुविधा किन मरीजों पर है ?

यह मुख्यतर गंभीर बीमारियोंऔर दाखिल मरीजों पर हैइसके अलावा डे केयर के पैकेज भी आपले सकते हैं

Q14. क्या आयुष्मान कार्ड पर डायलिसिसजैसी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है ?

हां , यह डायलिसिस के महत्वपूर्ण औरमहंगे पैकेजकवर करता हैजिससे कि आपको आर्थिक सहायता मिलती है

Q15. क्या आयुष्मान कार्डकैंसर जैसी गंभीर समस्याओंको कवर करता है

हां, आयुष्मान कार्ड पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के भी इलाज है

Q16. आयुष्मान भारत योजना क्या है  ?
आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसके तहत कार्ड पर लाभार्थी को ₹500000 तक का  लाभ मिलता है |
Q17. आयुष्मान मित्र कौन होता है  ?
 किसी भी सूचीबद्ध /EMPANELLED  अस्पताल में जाते हैं, तो आयुष्मान हेल्प डेस्क पर मित्र होता है, जिसे आयुष्मान मित्र कहते हैं | वह आयुष्मान कार्ड द्वारा अस्पताल में आपको इलाज दिलाने में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य करता है |
Q18. आयुष्मान मित्र कहां बैठता है  ?
सूचीबद्धअस्पताल में में आयुष्मान  केंद्र   हेल्प डेस्क पर बैठता है। आयुष्मान मित्र किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में प्राइमरी फेस होता है और आयुष्मान स्कीम में महत्वपूर्ण रोल अदा करता है |

Q 19.आयुष्मान कार्ड की क्या विशेषता है ? 
 यह विशेषताओं से भरपूर कार्ड है |
  1. 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रति परिवार
  2. इलेक्ट्रॉनिक कार्ड सुरक्षा सहित
  3. क्यूआर कोड सहित लाभार्थी का इलाज से संबंधित  सारा डाटा इसमें होता है |

 Q 20. आयुष्मान कार्ड बनने पर कहां-कहां इलाज लिया जा सकता है ?

  एक बारआयुष्मान कार्ड बनने के बाद कार्ड पर पूरे देश के किसी भी जिले,राज्यके सूचीबद्ध अस्पताल में सरकारी और प्राइवेटदोनों में लिया जा सकता है इसलिएयह इसकी विशेषताओं को बढ़ाता है |

Q21. क्या पूरे परिवार में सभी का एक ही आयुष्मान कार्ड बनता है ?
नहीं , लिस्ट में नाम के अनुसार सबका अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बायोमेट्रिक द्वारा बनता है |

Q 22. क्या आयुष्मान कार्ड पर पूरे परिवार में से अकेला व्यक्ति  ₹500000  का इलाज  ले सकता है ?
हां, एक व्यक्ति भी पूरे 5 लाख तक का इलाज ले सकता हैचाहे वह है बच्चा होऔरत हो व्यस्त हो या वृद्ध हो |

Q 23. आयुष्मान कार्ड की धनराशि सीमा क्या है ?
 ₹5००००० /  5 लाख  प्रति वर्ष प्रति परिवार , यह राशि प्रत्येक वर्ष 5 लाख होती हैपरिवार की अलग-अलग व्यक्ति ₹ 5 लाख तक का इलाज ले सकते हैं |

Q 24. क्या आयुष्मान कार्ड को प्रत्येक वर्ष रिन्यू कराना पड़ता है  ?
    नहीं , आयुष्मान कार्ड  आधार  से  लिंक है | यदि आप अपना मोबाइल नंबर चेंज करते हैं तो आधार से लिंक             करवाना पड़ता है क्योंकि इलाज के समय मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है |
Q 25. क्या आयुष्मान कार्ड होते हुए कैश देना पड़ता है ?
नहीं, यह कैशलेस ट्रीटमेंट  कार्ड है , जिस पर सिर्फ बीमारी का ही इलाज लिया जा सकता है। 
Q 26. क्या आयुष्मान कार्ड सेनकद पैसे निकलवाए जा सकते हैं ?
नहीं, यह कार्ड सरकार द्वाराअस्पताल में दाखिल होने के बाद सिर्फ बीमारी पर इलाज करने के लिए दिया गया है | इस पर फ्री ऑपरेशन दवाइयां टेस्ट निशुल्क होते हैं |
 Q 27. यदि अस्पताल सूचीबद्ध हैऔर लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होते हुए भी इलाज करने के लिए मना करता है, तो क्या करें ?
अस्पताल से लिखित में कारण पूछे या फिर अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। 

 Q 28. यदि अस्पताल आयुष्मान  कार्ड की जानकारी ना दे तो क्या करें ?
  • अस्पताल में आयुष्मान मित्र से जानकारी ले सकते हैं। 
  • यदि अस्पताल आयुष्मान से संबंधित है और जानकारी देने से मन करता है तो आप उसकी टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं |
  • दूसरे नजदीकीसरकारी या प्राइवेट अस्पताल से  भीआयुष्मान कार्ड संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  • टोल फ्री नंबर से भी आयुष्मान भारत की जानकारी ले सकते हैं |
Q 29. आयुष्मान कार्ड से संबंधित इलाज जानकारी कहां से लें ?
आजकल हर दूसरे व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड है,  यदि आपके आस पड़ोस आपके रिश्तेदार या फ्रेंड  किसी ने भी आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज लिया है तो आप उससे भी जानकारी और अनुभव ले सकते हैं |

Q 30. आयुष्मान कार्ड में नाम गलत हो तो क्या करें ?
  नजदीकी CSC सेंटर या आयुष्मान मित्र से संपर्क करके eKYC करवाएँ।

Q 31. आयुष्मान कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें ?
आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कराकर CSC के माध्यम से बदलाव करें।
 Q 32. आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए ?
 आधार कार्ड, FAMILY ID, मोबाइल नंबर और पहचान प्रमाण।

Q 33.  आयुष्मान कार्ड अपडेट करने में कितना समय लगता है ?
  आमतौर पर 2 से 7 कार्य दिवस।

Q 34.  क्या बिना आधार के आयुष्मान कार्ड अपडेट हो सकता है ?
 कुछ विशेष मामलों में संभव है, लेकिन आधार सबसे जरूरी दस्तावेज है।

 Q35. आयुष्मान कार्ड eKYC फेल हो जाए तो क्या करें ? 
 बायोमेट्रिक, मोबाइल नेटवर्क और आधार विवरण चेक करें, फिर दोबारा प्रयास करें। 

 Q 36. आयुष्मान कार्ड में DOB गलत हो तो कैसे सुधारें ?
 सही DOB के प्रमाण के साथ CSC सेंटर में आवेदन करें।

  Q 37. आयुष्मान कार्ड अपडेट की कोई फीस लगती है ?
   नहीं, यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है।

 Q 38.  क्या आयुष्मान कार्ड अपडेट होने पर नया कार्ड मिलता है ?
   हाँ, अपडेट के बाद नया PDF कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। आप प्रिंट निकलवा कर ले सकते हैं |

  Q 39. आयुष्मान कार्ड अपडेट का स्टेटस कैसे चेक करें ?
   आधिकारिक पोर्टल या CSC से स्टेटस पता किया जा सकता है।

Q 40. आयुष्मान कार्ड को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है ताकि यह समय पर काम आ जाए ?
  1. आयुष्मान कार्ड को फोन में फोटो खींच कर रखा जा सकता है। 
  2.  फोन में  पीडीएफ रखा जा सकता है। 
  3. ईमेल में भी रखा जा सकता है ताकि किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर समय पर आप इसे दिखा पाए|

Q 41.  क्या आयुष्मान कार्ड को लेमिनेट करवा कर रखना बिल्कुल सही है,

        हाँ, बस QR Code और जानकारी साफ दिखनी चाहिए।

 Q 42  क्या लेमिनेशन कराने से कार्ड सुरक्षित रहता है ?
  •  पानी, फटने और गंदा होने से बचता है
  •  अस्पताल में दिखाने में कोई दिक्कत नहीं होती

Q 43 परिवार के नए सदस्य को कैसे जोड़ें ?
राशन कार्ड और आधार के माध्यम से CSC सेंटर पर अपडेट कराएँ।

Q 44.   क्या आयुष्मान कार्ड सभी राज्यों में मान्य है ?
हाँ, यह पूरे भारत में मान्य है।

Q 45. आयुष्मान कार्ड अपडेट न होने पर क्या समस्या आती है ?
इलाज के समय कार्ड रिजेक्ट हो सकता है।

Q 46. ओटीपी नहीं आने की समस्या हो सकती है
फिंगरप्रिंट स्कैन करने की समस्या हो सकती है |

Q 47. आयुष्मान कार्ड अपडेट के बाद कब इस्तेमाल किया जा सकता है ?
अपडेट पूरा होते ही कार्ड एक्टिव हो जाता है |
 
Q 48. आयुष्मान कार्ड का क्या महत्व है ?
आयुष्मान कार्ड इलाज के लिए ₹5 लाख तक कैशलेस सुविधा

Q 49. आधार कार्ड का क्या महत्व है ?
आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है | पहचान, KYC, सभी सरकारी योजनाओं का आधार  है।

 Q 50. आयुष्मान कार्ड में फोटो बदल सकते हैं ?
हाँ, CSC सेंटर पर नई फोटो अपडेट कराई जा सकती है।

Q 51.  आयुष्मान कार्ड अपडेट के लिए CSC सेंटर कैसे खोजें ?
सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पंचायत कार्यालय से जानकारी लें।

Q 52.  आयुष्मान कार्ड अपडेट से जुड़ी सहायता कहाँ मिलेगी ?
आयुष्मान  हेल्पलाइन  14555 या नजदीकी आयुष्मान मित्र से।

 Q 53.  हॉस्पिटल  में क्या मान्य है ?
  1.  नॉर्मल PDF
  2.  सॉफ्ट कॉपी
  3.  स्कैन कॉपी
  4. प्रिंट कॉपी फोटोस्टेट ,बस कार्ड एक्टिव होना चाहिए |
 ध्यान रखने योग्य बातें: आयुष्मान (कैशलेस) कार्ड सिर्फ एक बार बनता है

  1.  हर परिवार / लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड  केवल एक ही बार जनरेट होता है |
  2.  यह कार्ड परमानेंट  होता है |
  3.  इसकी कोई एक्सपायरी  डेट  नहीं होती |
फिर दोबारा कब बन सकता है ?
नया कार्ड नहीं बनता, लेकिन अपडेट / री -प्रिंट / री -डाउनलोड  किया जा सकता है |  यह सभी काम आप कर सकते हैं | 
  • DOB सुधार

  • नाम सुधार

  • मोबाइल नंबर अपडेट

  • फोटो बदलना

  • परिवार सदस्य जोड़ना

  • खो जाने पर फिर से डाउनलोड

 इस केस में लाभार्थी का कार्ड अपडेट हुआ और अस्पताल में इलाज संभव हुआ।

आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड में अंतर / समानताएं देखने के लिए नीचे टेबल दी हुई है। 




सामान्य गलतियाँ और समाधान /COMMON PROBLEMS AND SOLUTIONS:



 क्या एक दूसरे से ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट है  ? 
  • पहचान के लिए → आधार कार्ड
  • इलाज के लिए → आयुष्मान कार्ड   दोनों का काम अलग है, तुलना नहीं।

क्यू र  कोड  साफ दिखना चाहिए :  लेमिनेशन ऐसा हो कि क्यू र कोड ब्लर न हो ज्यादा मोटी या खराब प्लास्टिक से बचें |
कार्ड  पर कोई जानकारी छुपे नहीं :  नाम, ऑय डी , नंबर, फोटो साफ दिखें |
ओरिजिनल पीडीऍफ़  सुरक्षित रखें : मोबाइल या ई-मेल  में पीडीऍफ़ कॉपी  जरूर रखें कई अस्पताल  क्यू र  कोड या पीडीऍफ़ से भी पहचान करते हैं |

कब लेमिनेट न कराएँ ? अगर कार्ड बहुत हल्के कागज़ पर प्रिंट  है और क्यू र  कोड क्लियर  नहीं हैं | अगर स्कैन टेस्ट पहले नहीं किया गया |  पहले क्यू र स्कैन करके देख लें, फिर लैमिनेट कराएँ |

आयुष्मान  (कैशलेस ) कार्ड  लाइफटाइम  एक बार बनता है , लेकिन जरूरत पड़ने पर अपडेट और दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है ।

आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड में अंतर : नहीं ,आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड से ज़्यादा  इम्पोर्टेन्ट  नहीं है | 
  • पहचान  का मूल दस्तावेज़

  • आयुष्मान कार्ड आधार पर ही बनता है |

  • बिना आधार के आयुष्मान कार्ड बनना मुश्किल , e KYC नहीं हो पाती |

आसान उदाहरण :

  • आधार कार्ड = आपकी पहचान है |

  • आयुष्मान कार्ड =  स्वास्थ्य सुविधा |  

अगर कार्ड रिजेक्ट हो जाए तो ?
  • eKYC या डेटा मिसमैच  ठीक करके वही कार्ड दोबारा एक्टिव हो जाता है |

  • कार्ड कैंसिल नहीं होता ,पोर्टल पर रिजेक्ट आ जाता है | 

इलाज कितनी बार मिल सकता है ?

  • सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज प्रतिवर्ष प्रति परिवार |

  • जब तक लिमिट  खत्म नहीं होती |

  • इलाज के समय कार्ड बार-बार इस्तेमाल हो सकता है | 

आयुष्मान कार्ड में सुधार करना आपका अधिकार है, और सही प्रक्रिया अपनाने पर समाधान निश्चित रूप से मिलता है।

अंतिम निर्णय / (Conclusion)

यदि आपके आयुष्मान कार्ड में नाम या अन्य जानकारी गलत है, तो घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। सही दस्तावेज़ों के साथ सीएससी या आयुष्मान मित्र के माध्यम से आसानी से सुधार कराया जा सकता है और फिर योजना का पूरा लाभ लिया जा सकता है।

MAIN POINT / RED ALARM : जरूरी नहीं है कि कार्ड अप्रूव ही हो जाए यदि वेरिफिकेशन ठीक तरीके से नहीं हो पाती तो कार्ड रिजेक्ट भी हो सकता है क्योंकि आजकल फ्रॉड कार्ड भी बहुत ज्यादा बन रहे हैं |

👉अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे ज़रूरतमंद लोगों के साथ शेयर करें — खासकर बुज़ुर्ग और ग्रामीण लाभार्थियों के लिए।


 🔗 अगर आपको आयुष्मान कार्ड से जुड़ी दूसरी समस्याएँ भी आ रही हैं,  तो नीचे दिए गए गाइड बहुत काम आएँगे:

Internal Links:  

1.  Ayushman Bharat Yojana – पूरी जानकारी (Eligibility, Card, Benefits)  

👉 यहाँ क्लिक करके पूरी जानकारी पढ़ें

2. आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है और कैसे ठीक करें ? 


3. आयुष्मान भारत योजना में शिकायत कैसे करें ? (Grievance Process 2025)
4. छोटे बच्चों का नाम आयुष्मान में कैसे जोड़ें  (Step by Step पूरी जानकारी (2025)


External Link :

UIDAI  की ऑफिशल वेबसाइट पर देखें : 👉अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें |
पीएमजय की ऑफिशल वेबसाइट पर देखें : 👉अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें































































































































































































महत्वपूर्ण सूचना /Disclaimer:

यह वेबसाइट सरकारी वेबसाइट नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। कृपया आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मार्गदर्शन के उद्देश्य से लिखा गया है। आयुष्मान भारत योजना से संबंधित अंतिम व आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सरकारी वेबसाइट या अधिकृत केंद्र से ही संपर्क करें।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2025 ? | PMJAY Card Step-by-Step Guide (PDF)

आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है? | रिजेक्शन कारण और दोबारा कार्ड बनाने का सही तरीका

आयुष्मान भारत योजना में शिकायत कैसे करें? (Grievance Process 2025)